Please wait

अब शुरू होगी झारखंड में अबुआ सरकार की नई पारी : हेमंत सोरेन

समारोह में अतिथिगण एवं विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने तथा पूरे झारखण्ड से काफी अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

27 Nov 2024

अब शुरू होगी झारखंड में अबुआ सरकार की नई पारी : हेमंत सोरेन

रांची। राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद-शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होना है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण के लिए आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची, वरुण रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी मैदान, रांची में सम्बंधित सभी पदाधिकारी की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समारोह में अतिथिगण एवं विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने तथा पूरे झारखण्ड से काफी अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। इसको लेकर समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अब शुरू होगी झारखंड में अबुआ सरकार की नई पारी : हेमंत सोरेन
समारोह में अतिथिगण एवं विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने तथा पूरे झारखण्ड से काफी अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने की संभ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News